फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बूंदाबांदी से राहत, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भीषण गर्मी में बादलों की आवाजाही से लोगों को धूप से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन, पूरा दिन उमस ने बेहाल कर रखा।शहर में कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं बादल छाए रहे। इससे तापमान में मामूली गिरावट तो दर्ज हुई, मगर उमस ने लोगों को परेशान कर रखा।
विज्ञापन

गर्मी और उमस ने शुक्रवार को भी लोगों को बेहाल कर रखा। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। सभी की नजर बादलों की आवाजाही से बारिश की उम्मीदों पर टिकी थी। हालांकि निराशा ही हाथ लगी। नगरवासी प्रमोद ने कहा कि बादलों को देखकर थोड़ी राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन उमस ने हालत और खराब कर दी। हालांकि बलरामपुर शहर और तुलसीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
राजेश ने कहा कि शहर में तो फिर भी किसी तरह काम चल रहा है, लेकिन जिन लोगों को दफ्तर या बाजार के काम से बाहर निकलना पड़ता है, उनके लिए यह मौसम सजा से कम नहीं है। इरफान पसीने में तर बतर बारिश की आस में परेशान दिखे। कहा कि बारिश की उम्मीद थी लेकिन बूंदाबांदी ही हुई, इससे उमस और बढ़ गई है। जितेंद्र ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही ने भी परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें