फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर में छत के कुंडे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात क्षेत्र के टेंगनहिया गांव में संतोष पासवान (22) का शव रविवार को संदिग्ध हालात में कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। भाई राजेंद्र पासवान के मुताबिक छोटा भाई संतोष शनिवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसके कमरे में गए तो शव छत के कुंडे से लटकता मिला।
विज्ञापन

संतोष की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। संतोष का एक वर्ष पहले गौना आया था, पत्नी मायके चली गई थी। इसे लेकर वह परेशान था। प्रभारी निरीक्षक देहात गिरजेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें