फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पेट्रोल भरते ही आग का गोला बनी बाइक

विज्ञापन
बलरामपुर के ललिया में जल रही बाइक ।-संवाद
विज्ञापन
ललिया। मथुरा बाजार स्थित पंप पर एक बाइक में पेट्रोल भरते ही आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में बदल गई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बाइक को खींचकर पंप से दूर किया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। बाइक पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब नौ बजे मथुरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर हलरहिया गांव निवासी लुकमान (20) अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था। पंप कर्मी ने बाइक में पेट्रोल भर दिया। इसके बाद लुकमान से जैसे ही बाइक स्टार्ट की तभी इंजन में आग लग गई और बाइक जलने लगी। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। आसपास खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मथुरा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रतीक पांडेय टीम के साथ पहुंचे और बाइक को खींचकर दूर किया। इससे बड़ा हादसा बच गया।
धूप में खड़ी बाइक में लगी आग
वहीं, इसी तरह बलदेवनगर कस्बा में श्रीगुरु शिक्षण संस्थान के पास धूप में खड़ी बाइक भी अचानक जलने लगी। बाइक खड़ी करके विजय गुप्त किसी काम से गए थे। ललिया थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बाइक में शायद ज्यादा पेट्रोल था, इसलिए आग लगी है। उन्होंने लोगों से क्षमता से अधिक ईंधन न भरवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें