फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 100 करोड़ से चौड़ा होगा बांसी-इटवा-बेलहा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बांसी-इटवा-बेलहा मार्ग को चौड़ा करने के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। करीब 30.82 किलोमीटर लंबी इस सड़क को चौड़ा करनेपर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क की वर्तमान चौड़ाई सात मीटर है, इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


यह सड़क नेशनल हाईवे-730 से बेलहा व गौरा होते हुए जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा व बांसी तहसील को जोड़ती है। सड़क अभी सात मीटर की है। रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क पर वाहनों का आवागमन अधिक होने और सड़क पतली होने के कारण जगह-जगह जाम की समस्या बनी रहती है और आए दिन लोग हादसों का शिकार भी होते हैं। इस समस्या को देखते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कई बार सड़क के चौड़ीकरण की मांग मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री से की थी। सदर विधायक की मांग पर विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सड़क की चौड़ाई 10 मीटर किए जाने के लिए बजट जारी कर दिया है।
स्थानीय व्यापारी रमेश गुप्त ने कहा कि सड़क पतली होने से माल ढुलाई में काफी परेशानी होती थी। अब चौड़ी और मजबूत सड़क बनने से कारोबार को गति मिलेगी। शब्बीर अहमद ने कहा कि सड़क पतली होने के कारण रोडवेज बस कम चलती थी, अब सड़क चौड़ी होगी तो उम्मीद है कि बलरामपुर व सिद्धार्थनगर डिपो के साथ अन्य डिपो की बसें भी इस मार्ग पर चलने लगेंगी। नई सड़क बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

जल्द शुरू कराया जाएगा निर्माण
जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। परियोजना के पूरा होने से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें