फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हरैया तिराहे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी

विज्ञापन
बलरामपुर के हरैया तिराहे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। हरैया तिराहे पर शनिवार रात करीब एक बजे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। रात होने के कारण सड़क पर आवागमन बंद था, इसीलिए किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सुबह होने पर करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर के हरैया तिराहे पर कारोबार करने वाले व्यापारी गणेश कुमार, राधेश्याम व अर्जुन देव आदि ने बताया कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पिलर के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। एक गड्ढे में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली का पहिया फंस गया। पहिया फंस जाने से मुख्य मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। चालक व ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति हादसे में सुरक्षित बच गए। सुबह काफी देर तक जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें