फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रशासन ने कराया था विवाह, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 26 Nov 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला प्रशासन ने गरीब कन्या का विवाह कराया था, लेकिन कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज का दवाब बनाने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के आरोपों पर सामूहिक विवाह योजना का पहला दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विगत 23 मार्च 2023 को थाना क्षेत्र के राजापुर के आधारडीह निवासी रुबीन पासवान की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भीष्म शंकर उर्फ लवकुश पासवान निवासी गुलरिया हिसामपुर हरैया जिला बलरामपुर से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से पति, सास और ससुर उसे दहेज को लेकर ताना मारने के साथ ही प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता ने विरोध जताया तो एक जुलाई 2024 को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर पर पति भीष्म शंकर उर्फ लवकुश पासवान, ससुर घनश्याम उर्फ श्याम व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें