फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पराली जलाने वाले 12 किसान पर 32 हजार जुर्माना

Tue, 26 Nov 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रोक के बाद भी पराली जलाने में 12 किसान फंस गए हैं। इन पर 32 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। खेतों में फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने इस सीजन में पहली बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने गैसड़ी ब्लॉक के चयपुरवा निवासी गुलाम जिलानी पर 0.2 हेक्टेअर क्षेत्रफल वाले खेत में पराली जलाने के आरोप में 2500 रुपये का जुर्माना लगाया है। पचपेड़वा ब्लॉक के पचपेड़वा ग्रामीण निवासी अब्दुल हमीद पर 0.50 हेक्टेअर, बनघुसरी निवासी अफरोज पर 0.20 हेक्टेअर, धवाई निवासी रमेश पर 0.80 हेक्टेअर, फरेंदी निवासी बहरैची पर 0.24 हेक्टेअर व खदगौरा निवासी शहंशाह पर 0.20 हेक्टेअर में पराली जलाने के आरोप में 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं रेहरा बाजार ब्लॉक में मनुवागढ़ निवासी जाकिर पर 0.20 हेक्टेअर, गैड़ास बुजुर्ग में इटईरामपुर निवासी इसहाक पर 0.20 हेक्टेअर व धौरहरा निवासी अब्दुल बदूद पर 0.202 हेक्टेअर, उतरौला के लालगंज निवासी रामबली पर 0.15 हेक्टेअर और हरैया सतघरवा के सिंहपुर निवासी लीलावती पर 0.08हेक्टेअर व लालपुर कंजेभरिया निवासी लल्हर पर 0.40 हेक्टेअर में पराली जलाने पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आगे भी कार्रवाई होती रहेगी
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाई गई है। इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद किसान पराली जला रहे हैं, जिन पर आगे भी कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें