फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कूटरचित दस्तावेज से न्यायालय में रिट दायर करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पानी की जमीन को कर्बला की जमीन बताकर हड़पने की नियत से कूटरचित दस्तावेज तैयार करके उच्च न्यायालय में रिट दाखिल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सदर लेखपाल बच्चा राम ने नगर कोतवाली में 17 अप्रैल की रात को एक प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें कहा था कि सुन्नी वक्फ बोर्ड कर्बला तहफुज कमेटी बलरामपुर के सचिव सैय्यद ने उच्च न्यायालय लखनऊ की खंडपीठ में दाखिल वक्फ बोर्ड कर्बला कमेटी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार वाद में संलग्न खतौनी 1402 फ की छायाप्रति में कूटरचना कर कर्बला शब्द बढ़ा दिया है। जबकि वास्तविक खतौनी में खातेदार के काॅलम में पानी दर्ज है, कर्बला शब्द अंकित नहीं है। लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली नगर में सैय्यद उर्फ सईद अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
एसपी ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली नगर की पुलिस ने सैय्यद उर्फ सईद अहमद निवासी मोहल्ला गदुरहवा उत्तरी को नई बस्ती रहीम नगर, महानगर जनपद लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक, सुन्नी वक्फ बोर्ड कर्बला तहफुज कमेटी के सचिव सैय्यद ने जमीन के कागजात में कूटरचना करके याचिका में संलग्न करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें