फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिषदीय विद्यालयों में नई उम्मीदों के साथ शुरू होगा सत्र

Wed, 24 Jun 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-39-बलरामपुर के आदर्श कंपोजिट विद्यालय में कराई जा रही साफ सफाई ।-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार से जिले के परिषदीय विद्यालय फिर से आबाद होंगे। करीब एक माह तक सूने पड़े स्कूलों में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल सुनाई देगी। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग और शिक्षक तैयारियों में जुटे हुए हैं। विद्यालयों की साफ-सफाई, कक्षाओं की सजावट, पेयजल व्यवस्था और नामांकन अभियान को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव ने शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि पहले दिन बच्चों का स्वागत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया जाए। प्रार्थना सभा, परिचय सत्र, खेलकूद, चित्रकला और प्रेरक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश सरकार की नई पहल के तहत इस सत्र में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट डिजिटल माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा, जिससे पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सकेगा। जिले के 1815 परिषदीय विद्यालयों में दो लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर कला के शिक्षक रवि कांत चौधरी ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। कंपाेजिट विद्यालय आदर्श नगर की प्रधानाध्यापक सलमा खान ने बताया कि पहले दिन गतिविधियों का आयोजन होगा। विद्यालय की सफाई बुधवार को कराई गई है। इसी तरह पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सिंहवापुर के प्रधानाध्यापक विजय कुमार मिश्र, नथई डीह के प्रवीण कुमार, मंगराकोहल के पवन कुमार शुक्ल, कटकुइया के जयकेश वर्मा ने बताया कि प्रार्थना सभा में अखबार पढ़ाकर देश दुनिया की खबरों से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाएगा। कंपोजिट विद्यालय शिवपुरा के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि पहली जुलाई से कैचअप अभियान की तैयारी शुरू होगी। इसके साथ नए नामांकन भी होंगे।


रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज
हर्रैया सतघरवा। गांव की बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत वीरपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। विशेष रूप से उन परिवारों को जागरूक किया गया, जिनकी बेटियां अभी भी स्कूल से बाहर हैं। चौपाल में दिखाई गई एक प्रेरक लघु फिल्म ने लोगों को भावुक कर दिया। फिल्म में शिक्षा के बल पर अपने जीवन की दिशा बदलने वाली एक बेटी की कहानी प्रस्तुत की गई थी। फिल्म के बाद ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा किए और बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। एजुकेट गर्ल्स के स्टेट हेड नितिन कुमार झा ने बताया कि जागरूकता अभियान लगातार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान अखिलेश दुबे ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर नामांकन कराएं और उनकी नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें