फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम विवाह पर देवीपाटन मंदिर में उमड़ा श्रद्घा का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। भगवान श्रीराम के विवाह के अवसर पर देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुंडन व जनेऊ संस्कार कराया। इसी तरह बिजलेश्वरी देवी मंदिर बिजलीपुर में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवी पाटन शक्तिपीठ में बीते दिन भोर पहर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने शक्तिपीठ स्थित पवित्र सूरजकुंड में डुबकी लगाकर आदिशक्ति मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन किया। पीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिन भर जुटी रही। लोगों ने मुंडन व जनेऊ संस्कार कराए। कई लोगों ने शादी-विवाह का रिश्ता पक्का किया। बिजलीपुर मंदिर पर भी राम विवाह के अवसर पर श्रद्घालुओं की भारी भीड़ जुटी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें