फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संचारी रोगों को दूर भगाएंगी 10 विभागों की टीमें

Sun, 22 Mar 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के विशुनपुर गांव में जानकारी लेती टीम ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में एक अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का आगाज किया जाएगा। संचारी रोगों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ 10 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ ही मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

मच्छरों के काटने से होने वाले संचारी रोग पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग 30 दिनों का विशेष अभियान शुरू करेगा। एक महीने तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जिले की 793 ग्राम पंचायतों व पांच नगर निकायों में विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी। मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड, दिमागी बुखार सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण वाले मरीजों की निगरानी की जाएगी। घर के आसपास कीटनाशक दवाओं व जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को अभियान के लिए माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है। गांवों में होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों के लिए ब्लॉक व पंचायत स्तर के कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विद्यालयों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
स्वास्थ्य विभाग के समन्वय बनाकर बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे। बच्चों को मच्छरों से बचाव के लिए फुल बांह वाले कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा प्रोजेक्टर के माध्यम से बीमारियों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें