फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शोषित व वंचित वर्गों के अग्रदूत थे बाबू शिवदयाल

Sun, 22 Mar 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर में आयोजित वा​र्षिकोत्सव में अति​​थियों को स्मृति​ भेंट करते आयोजक।-स्रोत: चौर
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के झारखंडी मंदिर परिसर में रविवार को चौरसिया समाज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। चौरसिया समाज के पूर्वज व समाज सुधारक दिवंगत बाबू शिवदयाल चौरसिया की 123वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत बाबू शिवदयाल के विचारों को नमन किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने किया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल का जीवन सादगीपूर्ण रहा। उन्होंने शोषित व वंचित वर्गों की भलाई के लिए जीवन भर संघर्ष किया। बताया कि उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए भारत सरकार की तरफ से उन्हें राज्यसभा का सांसद मनोनीत किया गया था। इसके अलावा उन्हें काका कालेलकर समिति का सदस्य भी मनाया गया। समिति का सदस्य रहते हुए उन्होंने पिछड़ों व शोषित को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के गठन के लिए आंदोलन शुरू किया। उनके संघर्ष के कारण सरकार ने लोक अदालत का गठन किया। चौरसिया समाज इस वर्ष बाबू शिवदयाल की 123वीं जयंती मना रहा है। कार्यक्रम में चौरसिया समाज के वरिष्ठजनों व मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष गणेश चौरसिया ने विधायक व अध्यक्ष प्रतिनिधि को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमरेंद्र प्रताप चौरसिया, श्याम नारायण, गुरुराम, महासचिव हरिप्रसाद चौरसिया, नगर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप, राहुल चौरसिया, अनिल कुमार, सुशील चौरसिया, बजरंगी लाल, किशन, नानबाबू व शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें