बलरामपुर। हज यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच होगी। इसके लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। जांच के आधार पर ही प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के पत्र के आधार पर जिले से हज 2023 की यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग व मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया जाना है। छह अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, फिजीशियन डॉ. महताब आलम, जनरल सर्जन डॉ. बृजेश यादव को लगाया गया है।
सात अप्रैल को तुलसीपुर में अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम को लगाया गया है। आठ अप्रैल को मेमोरियल जिला चिकित्सालय बलरामपुर में डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव की निगरानी में स्वास्थ्य की जांच होगी। यह टीम सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हज यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर प्रमाणपत्र जारी करेगी।