फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने सोमवार से बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताना शुरू कर दिया है। प्रेरणा एप से सेल्फी के माध्यम से रिपोर्ट भेजने को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों का आरोप है कि इससे निजता का उल्लंघन होगा। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस न मनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, महामंत्री ब्रजेश चौधरी, मंत्री राजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विजयपाल मौर्या, मंडलीय महामंत्री अरुण कुमार यादव, मंडलीय उपाध्यक्ष राधेश्याम, मंडलीय संयुक्त मंत्री लाल प्रताप सिंह, हरीश, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, जानकी, अशोक, जय सिंह व पंकज आदि ने सोमवार को बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रेरणा एप के माध्यम से सेल्फी लेकर शिक्षकों को रिपोर्ट भेजने का फरमान गलत है।
सेल्फी में महिला शिक्षक के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की भी फोटो रहेगी, जिसे स्मार्ट फोन के माध्यम से प्रेरणा एप से डाउनलोड कर भेजा जाएगा। एप पर महिला शिक्षकों व छात्राओं का फोटो दुरुपयोग हो सकता है। निजता के अधिकार अधिनियम का भी खुला उल्लंघन किया जा रहा है। शिक्षकों ने शासन-प्रशासन के स्तर से पांच सितंबर को होने वाले शिक्षक सम्मान दिवस का विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संघ की तरफ से जिले के सभी शिक्षकों से अपील किया गया है कि सरकारी व्हाटसएप ग्रुप से तत्काल हट जाए और बंद कर दें। स्कूलों में किसी भी प्रकार के स्मार्ट फोन का प्रयोग न करें। जिले का कोई भी शिक्षक प्रेरणा एप का डाउनलोड किसी भी दशा में न करें।
रामसमुझ यादव, सिकंदरे आजम, अनूप कुमार सिंह व राजेश कुमार वर्मा सहित सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, संयुक्त मंत्री शिव कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज मणि मिश्र, कोषाध्यक्ष काजिम अली अंसारी व मंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी प्रेरणा एप को लेकर आक्रोश जताया है। पांच सितंबर को बीएसए दफ्तर में स्कूल बंद होने के बाद दोपहर दो बजे से शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
आंदोलन का बिगुल बजाकर शिक्षकों ने 11 से 13 सितंबर तक दोपहर दो बजे से बीएसए दफ्तर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। वहीं हरैया सतघरवा में ब्लॉक संसाधन केंद्र शिवपुरा में सोमवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन कर प्रेरणा एप लागू किए जाने का विरोध किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष/ जिला मंत्री मंगलदेव मिश्र, चंद्र प्रकाश वर्मा, संतोष उपाध्याय, सचिन मिश्र, कमल किशोर, राम कृपाल, प्रीतम शुक्ल, अतिश दूबे, राकेश वर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें