बलरामपुर। प्रेरणा एप का विरोध वही शिक्षक कर रहे हैं जो या तो विद्यालय नहीं आते हैं या विद्यालय में पठन-पाठन कार्य में घोर लापरवाही कर रहे हैं। प्रेरणा एप से शिक्षा व्यवस्था में क्रान्तिकारी सुधार होगा। बच्चों का भविष्य बेहतर करने के लिए इसे लागू किया जाना नितांत आवश्यक है। यह बातें रविवार को नार्मल स्कूल प्रांगण में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रेरणा एप से शिक्षकों को तमाम सुविधाएं ऑनलाइन उनके मोबाइल पर ही मिल जाएंगी। प्रेरणा एप से शिक्षा विभाग में व्याप्त तमाम भ्रष्टाचार अपनेआप खत्म हो जाएंगी। भ्रष्टाचार पर रोक लगने के कारण शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार होगा।
जिला मीडिया प्रभारी हेमंत मिश्रा एवं जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रेरणा एप से न केवल भ्रष्टाचार खत्म होगा बल्कि विद्यालय में तमाम सुविधाएं भी बढ़ेंगी। शिक्षामित्र प्रदेश सरकार के निर्णय के साथ है। इन लोगों ने आशा व्यक्त किया कि शीघ्र ही प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों की बेहतर भविष्य के लिए भी ठोस कदम उठाएगी। इस अवसर पर कमलेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंह, दीपक सिंह, अनूप यादव, देवी दयाल, सत्य नरायन वर्मा, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।