फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, संस्कारवान पीढ़ी गढ़ने में निभाएं भूमिका

Wed, 16 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-38-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में ​शिक्षकों को किया जा रहा सम्मानित ।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार को एमएलके महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के शैक्षिक योगदान के साथ उनके सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय दायित्वों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रत्येक विकासखंड से पांच-पांच उत्कृष्ट शिक्षकों को अंगवस्त्र और ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने की। मुख्य अतिथि श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दद्दन मिश्र और विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी विवेक कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने शिक्षक की भूमिका और शिक्षा के सामाजिक सरोकारों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भावी पीढ़ी के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कार और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने के लिए शिक्षकों को निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वैचारिक अधिष्ठान और कार्यपद्धति पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन




कार्यक्रम को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नीलमणि शुक्ला, मंडल अध्यक्ष डॉ. रामानंद त्रिपाठी और बहराइच जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्रा ने भी संबोधित किया।



कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रकाश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विकासकांत पांडेय, अंकुर प्रताप सिंह, सौभाग्य पाठक, राधा मोहन पांडेय, मनमोहन सिंह, संजय त्रिपाठी, रवि ज्योति मिश्रा, देवेंद्र त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, अभ्युदय सिंह और अग्निशेखर मिश्रा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें