फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन व भू-माफियाओं पर कार्रवाई में न बरतें कोताही

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अवैध खनन करने वालों और भू-माफियाओं पर कार्रवाई करने में कोताही न बरतें। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल/जिले के विकास कार्यों के नोडल अफसर एसवीएस रंगाराव ने शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अफसरों को नसीहत दी। खाद्य गोदाम व जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर मंडलायुक्त ने जायजा लिया। केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सबसे पहले मंडलायुक्त ने सदर तहसील के धर्मपुर स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्य गोदाम का निरीक्षण करने के दौरान स्टॉक, जीपीएस ट्रैकिंग व निरीक्षण रजिस्टरों की चेकिंग की। डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी को सप्ताह में दो बार निरीक्षण करने का जिम्मा सौंपा।
जीपीएस ट्रैकिंग मिनिस्टर मेंटेन किए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। 15वें व राज्य वित्त आयोग के बजट खर्च, प्रोजेक्ट, ई-टेंडरिंग, कांजी हाउस, गड्ढामुक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े भवनों के निर्माण से होने वाले आय, राजस्व वसूली व प्रोजेक्ट सेंक्शन के स्थिति के बारे में अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय से जानकारी ली। जिला पंचायत की वेबसाइट बनाने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जनकल्याणकारी योजनाओं व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। भू-माफियाओं व अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पास्को एक्ट में विवेचना की समीक्षा की।
निराश्रित गोवंशों के गोसरंक्षण केंद्रों की स्थापना व संरक्षण, पशुओं के टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, कोरोना टीकाकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, धान खरीद की तैयारियों, गन्ना मूल्य भुगतान, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आजीविका मिशन, जल जीवन शक्ति मिशन, नेशनल हाइवे के अनुरक्षण, सड़कों के निर्माण व मरम्मत, पेंशन, छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला व उर्वरकों की उपलब्धता आदि के बारे में विभागीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार से कोरोना टीकाकरण की समीक्षा की और तेजी लाने का निर्देश दिया। कोरोना महामारी की चपेट से मरने वालों के परिजनों का ब्यौरा जुटाने का निर्देश दिया जिन्हें शासन से 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
मंडलायुक्त के साथ सभी कार्यक्रमों में डीएम श्रुति, सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम राम अभिलाष, एएसपी अरविन्द मिश्र, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी वरुण मिश्र, डॉ अरुण कुमार, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता ललित कुमार, डीएसटीओ संजीव कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, डीआईओएस गोविंद राम व डीपीओ राजेंद्र कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें