फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में वाहन चलाते समय बरतें विशेष सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शीत ऋतु में धुंध व कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ जाती है। सड़क दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सावधानी पूर्वक वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

यह बातें एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने रविवार को जिला मुख्यालय पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। जीवन को सुरक्षित रखते हुए यात्रा करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
धुंध व कोहरे में वाहन चलाते समय गति धीमी रखें। वाहन चलाते समय विंडो स्क्रीन थोड़ा खुली रखें। फॉग लाइट का प्रयोग करें। ब्लोवर चलाते समय गाड़ी में एयर पास होने दें। वाहन चलाते समय आगे और पीछे चल रहे वाहनों से निश्चित दूरी बनाकर रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर गाड़ी को कंट्रोल कर सकें।
विज्ञापन

वाहन चलाते समय हेड लाइट जलाकर रखें। सड़क अथवा सड़क के किनारे गाड़ी खराब होने पर इंडीकेटर देते रहें। यात्रा के समय बाएं तरफ ही वाहन चलाएं। शहरी क्षेत्र में जहां डिवाइडर हो वहां डिवाइडर के सहारे और एक्सप्रेस वे पर अपनी निर्धारित लेन पर ही यात्रा करें।
निजी वाहन के पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टर और व्यवसायिक वाहनों में आगे सफेद व पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाना अनिवार्य है। अति आवश्यक न होने पर कोहरे में यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें