फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नवजात शिशु की 28 दिनों तक करें विशेष देखभाल

Sat, 18 Nov 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला स्वास्थ्य समिति कार्यकारी निकाय की बैठक शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में हुई। शिशु मृत्यु दर कम करने पर जोर देते हुए सीएमओ ने नवजात शिशु की 28 दिनों तक विशेष देखभाल करने के लिए माता-पिता को जागरूक करने का निर्देश आशा व एएनएम को दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि जिमें 15 से 21 नवंबर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया जा रहा है। नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के प्रति जन जागरूकता लाना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि इस सप्ताह के संबंध में सभी पीएचसी के चिकित्साधिकारी को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। नवजात शिशुओं के लिए पहले 28 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस अवधि में नवजात के लिए जोखिम अधिक होता है।
एएनएम व आशा नवजात शिशु की उचित देखभाल, कंगारू मदर केयर व स्तनपान की विधि के बारे में माताओं को जागरूक करें। उन्होंने निमोनिया से बचाव के लिए न्यूमोकोकल कांज्युगेट वैक्सीन की तीन डोज लगवाने का सुझाव दिया। बैठक में एसीएमओ डॉ. अजय कुमार शुक्ल, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें