फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। थाना महराजगंज तराई के कौवापुर मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर मवेशी को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार एसयूवी मंगलवार को डिवाइडर से अचानक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में एसयूवी में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सहित अन्य तीन लोग बाल-बाल बच गए। नगर कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने बताया कि एक एसयूवी से चार लोग तुलसीपुर से बलरामपुर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थाना महराजगंज तराई के कौवापुर मोड़ के पास एक जानवर को बचाने के चक्कर में एसयूवी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में चालक के पीछे बैठा व्यक्ति नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडारखाना निवासी मोबीन (28) की मौके पर ही मौत हो गई। एसयूवी में सवार अमन सिंह, अनुराग व अभिनंदन को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चालक सहित तीनों लोगों को घर भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें