तुलसीपुर (बलरामपुर)। तुलसीपुर-जरवा मार्ग पर जनकपुर रेंज के निकट रविवार को तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। दुर्घटना में वाहन स्वामी व चालक बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोट आई है।
बालापुर निवासी वाहन स्वामी मकसूद ने बताया कि रविवार को अपने चालक के साथ घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में जनकपुर रेंज के पास मोड़ पर तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
घटना में वाहन स्वामी व चालक को मामूली चोट लगी है। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी खाई से बाहर निकाली।