बलरामपुर के ललिया थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेते बच्चे।
- फोटो : BALRAMPUR
ललिया (बलरामपुर)। ‘अपनी पुलिस को जानें’ कार्यक्रम के तहत न्यू गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ललिया थाने का भ्रमण किया।
बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू होते हुए शास्त्रागार, पुरुष बंदी गृह, भोजनालय, कर्मियों के निवास, कार्यालय में अपराध रजिस्टर, सीसीटीएनएस, यूपी-100, वूमेन पावर लाइन एवं आईजीआरएस आदि के बारे में विधिवत जानकारी हासिल की।
थानाध्यक्ष ललिया अरविन्द कुमार गुप्ता ने बच्चों को पुलिस से संबंधित तमाम बातें बताई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह सहित स्कूल के तमाम शिक्षक मौजूद रहे।