फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नई रेल लाइन के लिए सर्वे तेज, मिलेगी बेहतर परिवहन सेवा

Mon, 27 Apr 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में नई रेल लाइन के लिए सर्वे कार्य तेज हो गया है। बहराइच-खलीलाबाद रेल परियोजना के तहत बलरामपुर जिले की सदर और उतरौला तहसील के 66 गांवों में भूमि चिह्नांकन और सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लंबे समय से प्रतीक्षित यह परियोजना पूरी होने पर जिले की परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा और हजारों ग्रामीणों को पहली बार नजदीक में रेल सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार उतरौला तहसील के टेढ़वा तप्पाबांक गांव से सर्वे की शुरुआत की गई है। यहां 4.29 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है। दस गांवों में प्रारंभिक माप और सीमांकन पूरा कर लिया गया है, जबकि अन्य स्थानों पर कार्य जारी है। सर्वे पूरा होने के बाद किसानों से जमीन खरीदने और अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रेलवे सेक्शन इंजीनियर के अनुसार यह नई रेल लाइन उतरौला तहसील के 35 गांवों व सदर तहसील के 31 गांवों से होकर गुजरेगी। इससे जिले के बड़े हिस्से को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। जिन क्षेत्रों में अब तक केवल सड़क मार्ग ही मुख्य सहारा था, वहां अब तेज, सुरक्षित और सस्ती यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा। रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर रवींद्र मेहरा ने बताया कि उतरौला क्षेत्र के 10 गांवों में सर्वे पूरा कर लिया गया है। शेष गांवों में भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
सर्वे से बढ़ी लोगों की उम्मीदें
जिन गांवों में सर्वे टीम पहुंच रही है, वहां लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से रेल लाइन की मांग की जा रही थी, अब जमीन पर सर्वे शुरू होने से उम्मीद जगी है कि जल्द ही ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। कई स्थानों पर रेलवे भूमि अधिग्रहण संबंधी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिससे परियोजना की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से आगे बढ़ती दिख रही है। नई रेल लाइन बनने के बाद जिले के लोगों को आवागमन के लिए दूर स्थित स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उतरौला के कमाल सिद्दीकी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से सीधे रेल सुविधा मिलने पर यात्रा समय में कमी आएगी तथा सड़क मार्ग पर दबाव घटेगा। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी व मरीजों को बड़े शहरों तक पहुंचना आसान होगा। ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल ने बताया कि विशेष रूप से उतरौला, श्रीदत्तगंज और आसपास के क्षेत्रों के लिए यह परियोजना बड़ी राहत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें