फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ सिटी ने किया क्वारंटीन सेंटरों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात बलरामपुर। एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व सीओ सिटी सदर राधा रमण सिंह ने रविवार को सदर विकासखंड के क्वारंटीन सेंटर बेलहा व बिजलीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौजूद कर्मियों को सेंटर पर नियमित सफाई कराने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ सिटी ने क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सेंटर पर नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए। क्वांरटीन किए गए व्यक्तियों के खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की जाए। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन कराया जाए। सेंटर पर मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध न होने की दशा में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान अधिकारियों ने सेंटर पर तैनात कर्मियों के ड्यूटी रजिस्टर को भी चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें