फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर सपाइयों का हंगामा

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक अनवर महमूद व अन्य - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद सपाइयों का प्रदर्शन नहीं थम रहा है। कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर सपाइयों ने बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अनवर महमूद के नेतृत्व में तहसील गेट पर जा रहे सपाइयों को पुलिस ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर रोक लिया। सपाईयों ने एसडीएम को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को सपा पूर्व विधायक अनवर महमूद व एजाज मलिक के नेतृत्व में किसान विरोधी बिल के विरोध में तहसील गेट पर प्रदर्शन करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौराहे पर रोक लिया। जबरन रोके जाने पर सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी अरुण कुमार गौंड को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि कृषि बिल वापस लिए जाने, कृषि मंडी को यथावत रखा जाए, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए, गन्ने का रेट 450 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए, बकाया गन्ना का भुगतान शीघ्र किया जाए व पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बन्द किया जाए। इस अवसर पर इदरीस खान, विधानसभा अध्यक्ष महेश यादव, हाजी शमीम खा, हसीब खां, अतीक खां, अबरार खां, मो. हनीफ व अली हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें