फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नेपाल सीमा पर चौकसी बरतने का सुझाव

विज्ञापन
बलरामपुर के एसएसबी मुख्यालय पर उप महानिरीक्षक  का स्वागत करते जवान।-स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
बलरामपुर। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 50वीं वाहिनी गोरखपुर मुख्यालय के उप महानिरीक्षक मुन्ना सिंह रविवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए। उन्होंने जवानों को नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी बरतने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेपाल से हमारे मधुर संबंध हैं जिसका अराजक तत्व लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। अराजक तत्वों की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सीमा पर हमेशा सतर्क रहें। उन्होंने सलामी लेने के बाद वाहिनी मुख्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों व अधिकारियों को चुस्त-दुरुस्त रहने का सुझाव दिया। सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों व जवानों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। जवानों ने योगा डेमो करके मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
इसके बाद बड़ाखाना का आयोजन हुआ। अधिकारियों व जवानों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। जवानों ने टैटू ड्रिल का प्रदर्शन किया। वाहिनी मुख्यालय परिसर में पौधरोपण का आयोजन हुआ। पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प दिलाया गया। कमांडेंट संजय कुमार ने अधिकारियों व जवानों से परिचय कराते हुए सभी के ड्यूटी के बारे में बताया। इस दौरान उप कमांडेंट सौरभ कुमार, विकास कुमार, सहायक कमांडेंट रजत पांडेय और विवेक मिश्र सहित 50वीं वाहिनी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें