फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना गैस सिलिंडर खाते में पहुंच रहा सब्सिडी का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर में गोलमाल का मामला सामने आया है। लाभार्थी को गैस सिलिंडर व चूल्हा नहीं मिला, लेकिन खाते में तीन महीने से सब्सिडी का पैसा आ रहा है। लाभार्थी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक क्षेत्र के रतनपुर भगवानपुर गांव की दुरपती ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लिया था। ग्राम शहियापुर स्थित भारत गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने उससे 1500 रुपये भी लिए थे। तीन महीना बीतने के बाद भी उसे अब तक गैस सिलिंडर व चूल्हा नहीं मिला। वहीं गैस सिलिंडर की सब्सिडी का पैसा तीन महीने से उसके बैंक खाते में आ रहा है। ऐसे में उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर के गोलमाल की आशंका जताई जा रही है।
लाभार्थी ने बताया कि वह चूल्हा व सिलिंडर के लिए एजेंसी का चक्कर लगा रहा है, लेकिन कर्मचारी उससे दौड़ा रहे हैं। तंग आकर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पूर्ति निरीक्षक गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि लाभार्थी की शिकायत पर गैस एजेंसी संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जल्द ही लाभार्थी को सिलिंडर व गैस चूल्हा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें