फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सदर ब्लॉक के विकास पर खर्च होंगे 30 करोड़ रुपये

विज्ञापन
बलरामपुर के सदर ब्लॅाक में आयोजित बैठक में मौजूद बीडीसी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के विकास पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शनिवार को सदर ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। बैठक में चर्चा के बाद गांवों के विकास की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख आरती सोनकर ने कहा कि सभी बीडीसी सदस्यों को क्षेत्र का विकास कराने के लिए समान रूप से संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। सदर ब्लॉक में 156 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि ब्लॉक का संपूर्ण विकास कराने के लिए हर संभव मदद दी जा रही है। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने-अपने गांवों के विकास का खाका तैयार करें, उनके विकास का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
सदर बीडीओ संजय कुमार ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र का विकास कराने का मसौदा तैयार किया है। क्षेत्र पंचायतों के विकास पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें 20 करोड़ रुपये मनरेगा से और 10 करोड़ रुपये क्षेत्र पंचायत पर खर्च किए जाएंगे। गांवों में सड़क, नाली व खड़ंजा निर्माण के साथ अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें