फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्टडी टेबल और निशुल्क किताबों ने बढ़ाया मेधावियों का उत्साह

Tue, 30 Jun 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर में विद्या​​र्थियों को दिया गया स्टडी टेबल। स्रोत विभाग
विज्ञापन
उतरौला। उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर कला में मंगलवार को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। स्टडी टेबल और अध्ययन सामग्री मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार चौधरी, खंड विकास अधिकारी चंदन विश्वकर्मा एवं ग्राम प्रधान मुबारक अली ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविकांत चौधरी ने राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराईं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर वे बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से नियमित विद्यालय आने, समय का सदुपयोग करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षिका कवि प्रिया, शिक्षक सुनील कुमार, दिनेश जायसवाल व पूनम सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें