फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को एड्स से बचाव के प्रति किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को एड्स के कारणों की जानकारी देते हुए बचाव के प्रति जागरूक किया गया। एमएलके महाविद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रकांक्षा त्रिपाठी ने प्रथम पुरस्कार हासिल कर बाजी मार ली।
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डा. सुशील कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय, एसीएमओ डॉ. एके शुक्ला व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सजीवनलाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
सीएमओ ने एड्स के कारणों की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि खुद जागरूक होने के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी एड्स के प्रति जागरूक करें। प्राचार्य ने कहा कि जागरूकता ही बचाव है। आप सभी लोग उच्च शिक्षा ले रहे हैं इस लिए आपका कर्तव्य बनता है कि कम पढ़े लिखे लोगों को एड्स के संबंध में जागरूक करे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रमाधिकारी डा. राजीव रंजन ने कहा कि एड्स रोगियों से दूरी बनाने के बजाए उन्हें सहयोग करेे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच एड्स पर आधारित भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई।
भाषण प्रतियोगिता में प्रकांक्षा त्रिपाठी ने प्रथम, आतिफ हुसैन ने द्वितीय तथा अतुल मिश्रा ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम में डा. एके सिंह, डा. अनामिका सिंह, डा. पीके सिंह, लेफ्टिनेंट देवेंद्र कुमार चौहान, डा. आशीष कुमार लाल, डा. राम रहीस, सूर्यमणि त्रिपाठी व महेंद्र शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में विश्व एड्स दिवस पर शेख मंसूर अली कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़वा में भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सीएचसी पचपेड़वा के अधीक्षक डा. मिथिलेश कुमार व चिकित्साधिकारी डा. गयासुद्दीन खान ने छात्र-छात्राओं को एड्स के कारण, लक्षण व बचाव के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ऊषा यादव सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें