फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वसूली पर बिफरे छात्र, विकास भवन में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी के छात्रों ने सोमवार को विकास भवन में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विद्यालय में कई मदों पर पैसे की मांग की जा रही है। सीडीओ को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराए जाने की मांग की। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र लेकर छात्र सत्यम, राहुल, अखिलेश, आकाश, सत्य प्रकाश गौतम, आदित्य कसौंधन, अखंड दीप एवं सुनील आदि सोमवार को विकास भवन पहुंचे। सीडीओ को पत्र सौंपकर छात्रों ने आरोप लगाया कि अलग-अलग मद में उनसे पैसे की मांग की जा रही है। छात्रों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्रधानाचार्य सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण शिक्षकों की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। इसके चलते विद्यार्थियों को कुछ शिक्षक भड़का रहे हैं। इसी के चलते लोग साजिश करके झूठी शिकायत करवा रहे हैं, आरोप निराधार है। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद का कहना है कि सोमवार को मुख्यालय से बाहर होने के कारण उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें