बलरामपुर। एमडीके बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को पूर्व प्रवक्ता एवं शिक्षाविद् मिथलेश जायसवाल की स्मृति में छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कक्षा दसवीं की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य साधना पांडेय ने बताया कि स्व. मिथलेश जायसवाल की स्मृति में बीते तीन वर्षों से उनकी पुत्रवधू समाजसेविका शुचि द्वारा परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। परीक्षा के आधार पर कक्षा दस की दो श्रेष्ठ छात्राओं का चयन किया जाता है, जिन्हें पूर्व प्रवक्ता के पुत्र आशीष कुमार वर्मा की ओर से 2500 और 2000 रुपये की छात्रवृत्ति, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाते हैं।
चयनित छात्राओं के साथ उनके माता-पिता को भी आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले छात्रवृत्ति वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन में वंदना मिश्रा व अपर्णा आदि का सहयोग रहा।