फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाइक व साइकिल की टक्कर, तीन घायल

Tue, 13 Jan 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। पिपरहवा-नंदमहरा मार्ग पर कल्यानपुर गांव के पास सोमवार की रात करीब 8.30 बजे हादसा हो गया। बाइक व साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


तुलुसीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलीकला के प्रधान प्रतिनिधि रामसभा यादव ने बताया कि गांव के तिर्रे (42) साइकिल से सोमवार रात करीब 8.30 बजे तुलसीपुर जा रहे थे। गांव के राजकुमार (20) व अमर (18) बाइक से घर की तरफ आ रहे थे। तभी कल्यानपुर गांव के पास बाइक व साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। तीनों को सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया गया।

हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें