बलरामपुर। नगर पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज बीते दिन दौड़ इंग्लिश रीडिंग एवं इंग्लिश शब्द कोष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के 50 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़ में आदर्श जायसवाल, सार्थक मिश्रा, अमन पांडेय, अभिराज पांडेय व श्लोक मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी तरह अक्षत श्रीवास्तव, आदित्यराज मिश्रा, संस्कार पांडेय, रत्नप्रिया मिश्रा, सुधा गौतम तथा हिफजा खान ने द्वितीय तथा सर्वेश शुक्ला, मो. जीशान, सूर्यांश पांडेय, तनय श्रीवास्तव, सिदरा प्रवीन एवं प्रिंस गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंगलिश रीडिंग हाउस वाइस प्रतियोगिता के तहत गांधी हाउस प्रथम, सुभाष हाउस द्वितीय, टैगोर हाउस तृतीय और आजाद हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।