फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्तरीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

Sun, 23 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
बलरामपुर। सिटी मांटेसरी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जनपद स्तरीय कला उत्सव आयोजित हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। उन्होंने संगीत, नृत्य, नाटक, कहानी वाचन और दृश्य कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस कला उत्सव में भारतीय कला, संस्कृति और लोक परंपराओं की विविध छटा देखने को मिली। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल और वित्त एवं लेखाधिकारी रमेश कुमार यादव मुख्य अतिथि थे। अतिथियों ने कहा कि कला और संस्कृति समाज की पहचान हैं। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे मंचों का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने की। सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। लोक गायिका मांडवी तिवारी, डायट प्रवक्ता चंद्रमणि मिश्र, आशुतोष, श्रद्धा स्वर्णकार और उदयराज यादव ने विजेताओं का चयन किया। संगीत वादन में एमडीके इंटर कॉलेज की अनुष्का गौतम प्रथम रहीं। नाटक में एमपीपी इंटर कॉलेज के श्रीप्रकाश, शुभम, अमित और विशाल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। द्विआयामी दृश्य कला में सीएमएस की कोमल प्रथम रहीं। मूर्तिकला में एमपीपी इंटर कॉलेज के राज कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया। कहानी वाचन में एमपीपी इंटर कॉलेज के उत्कर्ष व उत्सव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गायन व नृत्य प्रतियोगिता के विजेता
एकल गायन में एमपीपी इंटर कॉलेज के हेमंत पाठक प्रथम रहे। बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज की तेजस्वी द्वितीय और सीएमएस इंटर कॉलेज की मीनाक्षी साहू तृतीय रहीं। समूह गायन में एमडीके इंटर कॉलेज से शिवांगी मिश्रा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज की अंजलि एकल नृत्य में प्रथम रहीं। समूह नृत्य में एमडीके बालिका इंटर कॉलेज से तृप्ति सोनी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें