फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह पर पोस्टर, निबंध व सामान्य ज्ञान की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई गई। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपना जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

सड़क पार करते समय सभी बच्चों को यातायात नियमों का पालन करना होगा। नगर शिक्षाधिकारी डॉ. समय प्रकाश पाठक ने प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
नगर शिक्षाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर निबंध, पोस्टर व सामान्य ज्ञान की ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई। प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज के निबंध प्रतियोगिता में कक्षा पांच के छात्र काजल कुरील ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय पहलवारा के कक्षा पांच के छात्र रवि ने द्वितीय व कन्या प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज के कक्षा एक की छात्र अंश तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज के कक्षा पांच की छात्रा माधुरी ने प्रथम, कन्या प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज के कक्षा तीन के छात्र आकाश गुप्ता ने द्वितीय व कन्या प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज के कक्षा एक के छात्र अंश तिवारी को तृतीय स्थान मिला।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गोविंद बाग के कक्षा पांच की छात्रा साक्षी को प्रथम, प्राथमिक विद्यालय चिकनी के कक्षा चार की छात्रा रोशनी को द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज की छात्रा खुशी को तृतीय स्थान मिला।
उच्च प्राथमिक विद्यालय के पोस्टर प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय विशुनापुर के कक्षा सात के छात्र कार्तिक को प्रथम, भगवतीगंज के कक्षा आठ की छात्रा वर्षा गुप्ता को द्वितीय व कंपोजिट विद्यालय नगर पालिका के कक्षा आठ की छात्रा अंजली श्रीवास्तव को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
निबंध में कक्षा आठ की छात्रा नसरीन ने प्रथम, कक्षा छह की छात्रा प्रिया तिवारी ने द्वितीय व कक्षा छह के छात्र लखन पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान में कक्षा पांच की छात्रा काजल कुरील ने प्रथम, कक्षा आठ के छात्र दिव्यांशु तिवारी ने द्वितीय व काजल मौर्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के आयोजन में एआरपी अरुण कुमार मिश्र व सलमा खान आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें