बलरामपुर। गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर शारदा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं की तरफ से स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि अपने घरों, स्कूलों व अन्य संस्थानों के आसपास स्वच्छता रखना हम सभी की नौतिक जिम्मेदारी है। महत्मा गांधी के सपनों को साकार करने में देश के युवाओं की सहभागिता में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। जिस प्रकार हम सभी लोग अपने घरों में सफाई रखते हैं उसी प्रकार से हमें अपने शहर को भी साफ-सुथरा बनाने में बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने देश को पॉलिथीन मुक्त बनाएंगे। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के तहत स्कूल परिसर की शानदार ढंग से साफ-सफाई की और जमा किए कूड़े को डस्टबिन में डाला। इधर-उधर कूड़ा फेंकने से स्वच्छता का महत्व नहीं रहेगा।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शिक्षक राजीव श्रीवास्तव, डीडी पांडेय, अर्चना श्रीवास्तव, गिरधारी लाल विश्वकर्मा, डा. प्रशांत श्रीवास्तव, अमित कुमार सिंह व मुकेश कुमार गुप्ता आदि ने भी छात्र-छात्राओं के स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।