तुलसीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को सेवा सप्ताह कार्यक्रम दीप नरायन सिंह महाविद्यालय में कराया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को प्लॉस्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया गया।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि प्लॉस्टिक व पॉलिथिन इंसानों के साथ-साथ जीव-जंतुओं के जीवन के लिए भी सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। तमाम पशु पॉलिथिन खाकर काल के गाल में जा रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषण भी लोगों के लिए प्लॉस्टिक व पॉलिथिन चुनौती पैदा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने हम सभी को प्लॉस्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लेने की अपील की है।
इस दौरान विधायक ने सभी छात्र-छात्राओं को प्लॉस्टिक व पॉलिथिन का प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पवन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णू देव गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, पप्पू सिंह, सुनील कुमार तिवारी, विश्राम सिंह, बृजगोपाल पांडेय, संतोष कुमार जायसवाल व राम दयाल सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।