फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थियों को कराया कर्तव्य बोध

Fri, 14 Aug 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के डायट में साफ सफाई करते लोग ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को डायट परिसर और उपकेंद्र विशुनपुर विश्राम व उतरौला में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कार और कर्तव्य बोध का संदेश दिया गया। डायट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई भी की गई।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने कहा कि युवाओं को अधिकारों के साथ राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बोध होना चाहिए। कोर्स कोऑर्डिनेटर सचिन कुमार सिंह ने कहा कि संस्कार अच्छे व्यवहार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कर्तव्यों को समझना भी इसका हिस्सा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि अभ्युदय योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है। अभियान में विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों ने परिसर की सफाई की। कार्यक्रम में राहुल कुमार, अदिति त्रिपाठी, विकास तिवारी और पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें