फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर बना लिया मकान, गांव और स्कूल में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौधरीडीह-तुलसीपुर मार्ग पर जल निकासी के लिए बने पुल पर एक व्यक्ति ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। मकान बनने से जल निकासी का रास्ता बन गया है। पिछले दिनों आई बाढ़ बारिश के चलते गांव, स्कूल व इंटर कॉलेज में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

राम लखन इंटर कॉलेज गुगौलीकला हरैया के प्रधानाचार्य रामजागे पाठक, मोहम्मद इदरीश, बजरंगी लाल, मोहनलाल तथा अरुण कुमार ने बताया कि कालेज के सामने चौधरीडीह-तुलसीपुर मार्ग पर जल निकासी के लिए पुलिया बनी हुई थी।
बीते महीनों में एक व्यक्ति ने पुल को बंद कर मकान बना लिया है। पुल बंद होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है। बीते दिनों पहाड़ी नालों में आई बाढ़ व बारिश के चलते कॉलेज परिसर गांव तथा परिषदीय विद्यालय में पानी भरा हुआ है। पानी न निकलने से संक्रामक रोग फैलने की संभावना बढ़ गई है। पठन-पाठन का कार्य भी ठप है।
विज्ञापन

बीते दिनों इस संबंध में एसडीएम सदर बलरामपुर को प्रार्थना पत्र देकर जल निकासी का रास्ता खुलवाने की मांग की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इन लोगों ने एसडीएम के साथ-साथ डीएम से भी जल निकासी का रास्ता खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें