फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने सिखाया शस्त्र चलाने का हुनर

विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा पर भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को शस्त्र चलाने का तरीका बताते - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा का भ्रमण किया। एसएसबी जवानों ने सीमा पर होने वाली गतिविधियों के साथ सभी छात्र-छात्राओं को शस्त्र चलाने का कौशल सिखाया। मित्र राष्ट्र नेपाल में कार्य करने वाली एनजीओ की दो महिला स्टॉफ ने छात्राओं को अपने देश की भौगोलिक स्थितियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

एडीएम राम अभिलाष के साथ बसंतलाल इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट व शारदा पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सीमा की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय भ्रमण किया। बसंतलाल इंटर कॉलेज के एनसीसी कैटेड दिनेश, अमरीश, सुनील, प्रमोद, अजय और शारदा पब्लिक स्कूल की माही खान, महक, परितोष, हर्षित व तान्या आदि छात्र-छात्राओं ने सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण किया। एनसीसी के छात्र-छात्राओं को सीमा क्षेत्रफल के बारे में बताया गया। एसएसबी जवानों ने एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राओं को शस्त्रों को चलाने के बारे में प्रशिक्षित कर उनमें कौशल भरा।
पड़ोसी देश नेपाल के एनजीओ की दोनों महिलाओं ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने देश की संस्कृति के बारे में जानकारी दी। एडीएम के साथ दोनों विद्यालयों के शिक्षक हर्षित जायसवाल व अर्चना श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एसएसबी 9वीं वाहिनी के कमांडेंट उपेंद्र रावत ने छात्र-छात्राओं से बताया कि नेपाल सीमा से सटे गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। एसएसबी कोयलाबास चौकी निरीक्षक संजय कुमार वर्मा, मनोज यादव, योगेंद्र सिंह व मनोज त्रिपाठी ने एनसीसी कैडेटों व छात्र-छात्राओं को देश की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें