हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भड़सहिया गांव के पास हाईस्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे छात्र बाइक की भिडंत में घायल हो गया। परिजनों ने छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौलीकला में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
भड़सहिया निवासी कुलदीप मिश्र (18) मंगलवार को साइकिल से राम लखन इंटर कॉलेज गुगौलीकला से हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। हरैया मार्ग पर कटकुईया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ गया। घटना में कुलदीप को गंभीर चोटे आई।
परिजनों ने कुलदीप को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुगौलीकला में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने छात्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना राजितराम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।