फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खाद की कालाबाजारी या ओवररेटिंग की तो हाेगी सख्त कार्रवाई

Sat, 27 Dec 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
उर्वरक बिक्री केंद्र का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी उपेंद्र नाथ खरवार।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम विपिन कुमार जैन के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी उपेंद्रनाथ खरवार ने शनिवार को उर्वरक वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरक वितरण की स्थिति, स्टॉक तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। खाद की कालाबाजारी या ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ललिया क्षेत्र स्थित सिंहपुर साधन सहकारी समिति में 17.265 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध मिला, वहां खाद का वितरण होता मिला। केंद्र पर कुछ किसान सदस्यता बनवाने तथा कुछ किसान पूर्व में जमा धनराशि के आधार पर उर्वरक प्राप्त करने के लिए एकत्र थे। इस पर वितरण कर्मचारी अमित यादव को तत्काल किसानों के कार्ड बनाकर व्यवस्था दुरुस्त करने तथा अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद इफको कृषक सेवा केंद्र कोड़री, इफको कृषक सेवा केंद्र बलदेव नगर तथा दुर्गा ट्रेडर्स बलदेव नगर का निरीक्षण किया गया। वहां सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 55 किसानों को कुल 5.05 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया। वहीं, ललिया में नमन ट्रेडर्स के पास तीन मीट्रिक टन तथा सिकटिहावा मोड़ स्थित मिश्रा ट्रेडर्स के पास भी तीन मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध पाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी अथवा अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत मिलने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शनिवार को जिले में 332 बिक्री केंद्रों के माध्यम से कुल 677.295 मीट्रिक टन यूरिया तथा 11.150 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें