फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं व बेटियों पर अत्याचार के मामले में प्रदेश नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। शुक्रवार को दरिंदगी की शिकार बिटिया के घर पहुंचे बसपा प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बेटियों पर हो रहे अत्याचार के मामले में देश में नंबर वन बन गई है। चारों तरफ जंगलराज है। अपराध और अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हैं। बसपा घटना की घोर निंदा करती है। बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और न्याय मिलने तक परिवार के साथ ही खड़े रहेंगे।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में शामिल बसपा नेता तथा पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर ने प्रदेश सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि इस सरकार में प्रदेश की महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस हो चाहे बलरामपुर सरकार केवल पुलिस की भाषा बोल रही है। पुलिस पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने यह भी मांग की कि बिटिया के साथ घटना में शामिल आरोपियों को तो सजा मिले ही साथ ही साथ लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
बसपा के उपनेता सदन तथा श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा एवं पूर्व सांसद घनश्याम सिंह खरवार तथा पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में जनजाति की बिटिया के साथ जो घटना घटी है उसकी हम घोर निंदा करते हैं। बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए हमारी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिजनों के साथ है और अंतिम समय तक परिवार के साथ रहेगी। इस अवसर पर बसपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें