फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्टांप वेंडरों ने हड़ताल कर जताया विरोध

Tue, 18 Jun 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के दीवानी न्यायालय परिसर में युवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते वेंडर्स।
विज्ञापन
बलरामपुर। ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को स्टांप वेंडरों ने हड़ताल कर विरोध जताया। जिला मुख्यालय पर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उप निबंधक व जिला बार संघ को ज्ञापन भी सौंपा। स्टांप वेंडरों के हड़ताल के चलते करीब दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिला इकाई संघ के अध्यक्ष दीप नारायण जायसवाल के नेतृत्व में स्टांप वेंडरों ने दुकानें नहीं खोली। स्टांप विक्रेताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। अध्यक्ष ने कहा कि फिजिकल स्टांप पेपर खत्म होने पर ई स्टांप में एक प्रतिशत कमीशन का आश्वासन हर हाल में पूरा किया जाए। स्टांप होल्डिंग कॉरपोरेशन प्रदेश में ई स्टांपिंग व्यवस्था संभाल पाने में नाकाम है। यह व्यवस्था राज्य सरकार के अधीन विभाग से क्रियान्वित कराया जाए। ई स्टांप की बिक्री की अत्यंत जटिल व्यवस्था का सरलीकरण किया जाए। स्टांप वेंडरों को आईडी कार्ड जारी किया जाए। हड़ताल में केसरी नंदन त्रिपाठी, प्रेम कुमार, रामकुमार, मोहम्मद इसराइल, रामकुमार मिश्र, मेवाराम वर्ता, इंद्रजीत सिंह व भवानी मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें