फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम लीला के प्रथम दिन शिव-पार्वती संवाद का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने शनिवार की रात पूजा-अर्चना कर रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया। श्री दुखहरण नाथ रामलीला कमेटी उतरौला तथा आदर्श रामलीला चित्रगुप्त के तत्वावधान में पंडित फूलचंद्र शास्त्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की। रामलीला का उद्घाटन गणेश वंदना से हुआ।
विज्ञापन

रामलीला के पहले दिन शिव-पार्वती संवाद, नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान राम भारत की आत्मा हैं। प्रत्येक हिंदू के हृदय में बसते हैं। भगवान राम के आदर्श जीवन को लोग अपनी जीवन शैली से जोड़ें तो समाज में सुख तथा शांति कायम हो जायेगी।
कोविड-19 के चलते इस बार कुछ बंधनों के दायरे में रहकर रामलीला का मंचन किया जाना है। रामलीला कमेटी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की सभी गाइडलाइन को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह, सीबी माथुर, रवि गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, देवानंद गुप्ता, फरिंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, हर्षित जायसवाल, गुड्डु कसौधन, अनिल गुप्ता, पंकज गुप्ता व ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें