फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर नगर में एसएससी ग्रुप लगाएगा एक लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पर्यावरण को संतुलित करने के लिए एसएससी ग्रुप बलरामपुर नगर में एक लाख पौधे रोपित करेगा। इसके अलावा तीनों नगर निकायों में 25-25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जिले के बड़े कस्बो में 10-10 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। नगर में प्रत्येक परिवार को 5 पौधे दिए जाएंगे जिसे एक साल तक सहेजने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए एसएससी ग्रुप के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु ने बताया कि कोरोना महामारी के फैलते ही लोगों को आक्सीजन के सही मूल्यों का पता चल गया। वहीं ऑक्सीजन देने वाले पौधों की अंधाधुंध कटान की जाती है। शहर को हरा-भरा करने के लिए बलरामपुर नगर क्षेत्र में एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।
इसके अलावा तुलसीपुर, उतरौला एवं पचपेड़वा नगर निकायों में 25-25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। बड़े कस्बों में 10-10 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रत्येक परिवार को पांच पौधे दिए जाएंगे। यह परिवार इन पौधों को रोपित कर एक साल तक इनकी देखभाल करेंगे। पौधों की सही देखभाल करने वाले परिवार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें