फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
बलरामपुर के मजगवां नेपाल सीमा पर नेपाल से आने वालों की जांच करते एसएसबी के जवान। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए नेपाल से सटी जिले की खुली सीमा पर प्रशासन, एसएसबी तथा स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा पहरा लगा दिया है। बिना मेडिकल जांच के कोई भी नेपाली या भूटानी नागरिक देश की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। अन्य किसी देश के नागरिक का देश में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। 24 घंटे कड़ी निगरानी की जा रही है। सीमा क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में आने वाले नेपाली नागरिकों की भी गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश सरकार के निर्देश पर डीएम कृष्णा करूणेश, एसपी देवरंजन वर्मा, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह तथा एडीएम एके शुक्ला ने नेपाल बार्डर बूथ नंदमहरा तथा सिरिया नाका आदि का दौरा किया। विदित हो कि इन बूथों से लगे पगडंडी रास्तों से नेपाल व भारत के लोग एक-दूसरे की सीमा में आते जाते हैं। बीते दिनों केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने नेपाल सीमा से केवल नेपाली, भूटानी व भारतीय नागरिकों को पारगमन करने की इजाजत दी है।
बलरामपुर इस सीमा पर सिरिया नाका, नंदमहरा, जरवा कोयलाबास तथा मजगवां आदि से छिटपुट आवागमन होता है। मुख्य आवागमन सिद्धार्थनगर की बढ़नी बाजार व नेपाल के कृष्णानगर से होता है। जिले से सटे सभी रास्तों पर एसएसबी 9वीं वाहिनी तथा 50वीं वाहिनी के साथ मेडिकल टीम तैनात की गई है। नेपाल से भारत में केवल नेपाली व भूटानी नागरिकों को ही मेडिकल चेकअप के बाद भारत में प्रवेश दिया जा रहा है। अन्य किसी भी देश के नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रोटी-बेटी का है संबंध
जिले की नेपाल सीमा से सटे कई गांवों की रिश्तेदारियां नेपाल में है। इन रिश्तेदारियों की वजह से दोनों देशों के लोगों का आवागमन अक्सर पगडंडी रास्तों से भी होता रहता है। सीमा क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजारों में भी तमाम नेपाली नागरिक आकर रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करते हैं। इस समय हाट-बाजार आने वाले नेपाली नागरिकों की भी गहन जांच पड़ताल व मेडिकल स्क्रीनिंग की जा रही है। जांच में सबकुछ ठीक पाए जाने पर ही सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है।
झूठी निकली कोरोना संदिग्ध की अफवाह
-सोमवार सुबह पचपेड़वा बाजार में कोरोना से संक्रमित युवक के मिलने की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। सच्चाई जानने के लिए डीएम कृष्णा करूणेश के निर्देश पर मेडिकल टीम युवक के घर पहुंच गई। युवक बीते दिन पूणे महाराष्ट्र से कमाकर घर लौटा है। मेडिकल टीम के डाक्टरों ने युवक तथा उसके परिजनों की गहन जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में युवक तथा उसके परिजनों में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं मिले। सोशल मीडिया पर फैली अफवाह जांच में झूठी साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें