फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सोहेलवा वन में एसएसबी व वन विभाग ने पकड़े दो शिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। भारत-नेपाल सीमा से सटे सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग में मंगलवार शाम एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से सुअर का मांस, शिकार के औजार, मोटरसाइकिल व साइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन

सूचना पर 9वीं वाहिनी एसएसबी ‘एफ’ समवाय सीरियानाका की क्यूआरटी टीम और वन विभाग की बारहवां रेंज की टीम ने जंगल में सघन पेट्रोलिंग की। गश्ती दल को देखकर शिकारी भागने लगे। घेराबंदी कर दो को सीमा स्तंभ संख्या 607 के पास से टीम ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार पासवान (28), निवासी गढ़वा कला, थाना हरैया और वंशी (30), निवासी किथूरा, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। वहीं, छह अन्य शिकारी मौके से भाग गए। वन क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह परमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फरार अन्य छह आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें