फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेलकूद का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को खेल के महत्व की जानकारी देते हुए प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने कहा कि 23 जून को हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। ओलंपिक खेल में 200 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं। इसमें कई तरह के ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन खेल होते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने 30 ओलंपिक खेलों में नौ गोल्ड, छह सिल्वर और 11 कांस्य पदक जीतकर भारत को विश्व में गौरवान्वित किया है।
इस दौरान विद्यालय में हॉकी व वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र कृष्णा पासवान, महेश गुप्ता, अतुलेश शुक्ला, अंश श्रीवास्तव, आयुश सिंह, तबिस व अल्ताफ आदि ने प्रतिभाग किया। कला एवं भाषण प्रतियोगिता में फैजा खान, रूद्राक्ष शुक्ला, जितेंद्र वर्मा, शोभित यादव, ओम पांडेय एवं फरहत फातिमा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्या शिखा पांडेय, आशुतोष मिश्रा व राघवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें